कोटा मंडी में हादसा, एक की मौत










कोटा के एरोड्राम स्थित थोक फल सब्जीमंडी में बुधवार सुबह मंडी परिसर की चारदीवारी का एक हिस्सा ढ़ह गया। इससे दीवार के पास बैठकर सब्जी बेच रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोगों को चोटें आई है। हादसे की सूचना पर गुमानपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शी सब्जी विक्रेता नासिर ने बताया कि बुधवार दीवार के पास सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगाकर बैठे थे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

