किसान से 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


बाड़मेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शिव उपखंड मुख्यालय पर कार्रवाई करते हुए घूसखोर पटवारी को ₹3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाड़मेर एसीबी में परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई संयुक्त जमाबंदी में केसीसी लोन में बैंक के नाम को सही करने एवं पूर्व में भरे गए दो म्यूटेशन की एवज निम्बला पटवारी उदाराम ₹3000 रिश्वत की मांग कर रहा है। इसके बाद एसीपी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया और शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी उप अधीक्षक संग्राम सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए शिव उपखंड मुख्यालय स्थित ईमित्र की दुकान पर पटवारी उदाराम को ₹3000 की रिश्वत लेते आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी टीम घूसखोरी पटवारी उदाराम के निवास व अन्य ठिकानों पर कलसी अभियान चला रही है।


CATEGORIES
Share This