कानासर डिस्ट्रीब्यूटरी के कनिष्ठ अभियंता व बेलदार को निलंबित करने पर कार्य किया बहिष्कार…










बीकानेर कानासर वितरिका के कनिष्ठ अभियंता व बेलदार को मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जयपुर ने निलंबित कर मुख्यालय जयपुर करने पर राजस्थान काउंसलिग ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर ने कार्य बहिष्कार किया है।
इस संबंध में संगठन अध्यक्ष बलरामसिंह जाखड़ ने ज्ञापन भेज कर अवगत करवाया कि कानासर वितरिका के कनिष्ठ अभियंता आसुराम व बेलदार कुशाल राम को निलंबित करने पर कार्य बहिष्कार व नहर पर रात्रि गश्त नहीं करने निर्णय किया और वापस बहाल नही करने तक कार्यो का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी चोरी रोकने कना यह कानून व्यवस्था का मामला है।
कनिष्ठ अभियंता को इसके लिए दोषी मानना अनुचित है एवं निलंबन की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है। जल संसाधन विभाग मुख्य अभियन्ता जयपुर के कार्यालय आदेश से कनिष्ठ अभियन्ता व बेलदार कार्यालय सहायक अभियन्ता उपखण्ड नोखादैया 20वां खण्ड इगानप बीकानेर को निलंबित कर मुख्यालय जयपुर में करने पर संगठन ने विरोध किया है। गौरतलब है कि कानासर वितरिका पर पानी की चोरी कर रहे किसानों के खिलाफ अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ता की ओर से 27 अगस्त को निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करने पर किसानों ने सामूहिक हमला किया और अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ता के साथ मारपीट की गई थी।
इसकी नाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पानी चोरी रोकने के लिए कनिष्ठ अभियन्ता स्तर पर दोषारोपण करना उच्च स्तर पर जिम्मेदारी से बचना मात्र है। वहीं इंगानप जैसलेमर संभाग में पानी चोरी रोकने के लिए आरएसी लगाई गई है। इस प्रकार की व्यवस्था बीकानेर संभाग में भी की जानी चाहिए। संगठन की मांग है कि कनिष्ठ अभियन्ता व बेलदार को 7 दिवस में बहाल किया जाए। अन्यथा संगठन कार्य का बहिष्कार करेगा एवं नहर पर रात्रि गस्त नहीं की जाएगी।

