कल नहीं होगी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल:24 घंटे की हड़ताल थी प्रस्तावित


लंबे समय से चला आ रहा रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन अब खत्म हो चुका है। ऐसे में अब 4 सितंबर की रात 12 बजे से 5 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रस्तावित रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल भी नहीं होगी। आज सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता हो चुका है। समझौता होने के पहले रोडवेज कर्मचारियों ने सीकर में बस डिपो पर धरना भी दिया।

सीकर रोडवेज संयुक्त मोर्चे के रामदेव सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से रोडवेज कर्मचारी का वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन हर महीने की 1 तारीख को देने, नई बसों की खरीद करने, नए कर्मचारियों की भर्ती करने, ग्रेड पे बढ़ाने, रोडवेज में कार्यरत महिलाओं को चाइल्ड केयर लीव देने, ओल्ड पेंशन स्कीम की विसंगतियों को दूर करने जैसी मांगों पर समझौता हो चुका है। ऐसे में अब आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है।


CATEGORIES
Share This