कंप्यूटर ऑपरेटरों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन


चिकित्सा विभाग में संविदा और ठेके पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने काली पट्टी बांधकर कर विरोध प्रदर्शन किया तथा संविदा, ठेका प्रथा बंद करने की मांग की है। कार्मिकों ने प्रदर्शन कर कंप्यूटर ऑपरेटराें को स्थायी नियुक्ति देने की भी मांग की है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर 15 सितंबर को कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। फिर भी मांगे नहीं मानी गई तो 20 सितंबर को प्रदेश भर में पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।

संविदा और ठेका पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र कुमार, दीपक आदि ने बताया कि चिकित्सा विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर वो लंबे समय से काम कर रहे हैं। चिकित्सा विभाग में संविदा और ठेका पर कंप्यूटर ऑपरेटर कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। जिससे उन्हें आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है। बार-बार सरकार से मांग करने के बाद भी सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही।


CATEGORIES
Share This