एशियन गेम्स में जयपुर के दिव्यांश ने जीता गोल्ड:










एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल शूटिंग में जीता। चीन के हांगझोउ में शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह और रुद्रांक्ष पाटिल ने 1893.7 स्कोर कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
दिव्यांश के पिता अशोक पंवार जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ में काम करते हैं। मां निर्मला देवी भी नर्स हैं।
पिता अशोक पंवार ने बताया- दिव्यांश को शुरू से ही धर्म-कर्म में विश्वास है। प्रैक्टिस के दौरान पहले वह अक्सर दुखी हो जाता था। उसके कोच दीपक कुमार दुबे ने यह बात नोटिस की। उन्होंने दिव्यांश को पॉकेट गीता पढ़ने को दी ताकि वह अपने लक्ष्य पर फोकस कर सके। दिव्यांश को उन्होंने नियमित गीता पढ़ते रहने की सलाह दी। तब से दिव्यांश गीता हमेशा साथ रखता है। शूटिंग और प्रैक्टिस के दौरान जब भी समय मिलता है तो दिव्यांश गीता जरूर पढ़ता है।

