एक घंटे में पकड़ा गया मोबाइल चोर










अजमेर की राजकीय रेलवे पुलिस ने मोबाइल चोर को मामला दर्ज होने के बाद एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोबाइल चुराकर पड़ाव में इसे बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल भी बरामद कर लिया है
जीआरपी थाने के हैड कॉन्स्टेबल व जांच अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि सिरोही निवासी गुलाब सिंह राजगढ़ भैरवधाम जाने के लिए अजमेर आया। रात को प्लेटफार्म संख्या छह पर सो गया। रात करीब 8 बजे मोबाइल चोरी हो गया। तलाश किया लेकिन नहीं मिला। सुबह राजगढ़ धाम चला गया। करीब 10 बजे राजगढ़ धाम से लौटकर मामला दर्ज कराया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

