उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन 24 सितंबर से चलेगी










उदयपुर से जयपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने को लेकर तारीख फाइनल हो गई है। इस ट्रेन का शुभारंभ वर्चुअली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को करेंगे। ट्रेन को लेकर रेलवे ने आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है लेकिन रेलवे के अधिकारी इस आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं।
भारतीय रेलवे ने अपने X अकाउंट पर आज 12.23 बजे एक पोस्ट शेयर कर यात्रियों से पूछा है कि राजस्थान में एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी जा रही है, क्या होगा उसका रूट जरूर बताएं। वंदे भारत का शुभारंभ 24 की दोपहर 12 बजे होगा और प्रधानमंत्री इसे वर्चुअली शुरू करेंगे। इस कार्यक्रम में उदयपुर रेलवे स्टेशन से कौन-कौन जुड़ेगा इसको लेकर भी सूची बनाई जा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

