आज का राशिफल


मेष – SEVEN OF PENTACLES

आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए गलतियां सुधारें। भविष्य से जुड़ी योजना पर काम शुरू करें। आज किसी व्यक्ति के साथ हुई चर्चा की वजह से प्रेरणा मिलेगी। जिन कामों में रुकावट आ रही है, वे आगे बढ़ने लगेंगे। बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए काम के तरीके में बदलाव करना होगा।

वृषभ – FIVE OF PENTACLES

नया काम समझने में और वक्त लगेगा। किसी व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी। परिस्थिति कितनी भी कठिन हो, आपको हौसला बनाए रखना होगा।
मिथुन – TEN OF PENTACLES

पार्टनर और आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे तो परिवार में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। किसी व्यक्ति से डरकर निर्णय न बदलें। माता-पिता का साथ मिलने से आपके लिए दूसरों का व्यवहार सुधरेगा

कर्क – QUEEN OF WANDS

आपको सही-गलत समझकर निर्णय करने होंगे। दूसरों की दखलंदाजी पर नियंत्रण कैसे रखें, ये तय करें। आपका निर्णय सही हैं, लेकिन दूसरों को अनुभव न होने से आपके लिए नकारात्मकता बनी रहेगी। अकेलापन हो सकता है।
सिंह – QUEEN OF CUPS

दूसरों के पक्ष को समझने की कोशिश करें। अहंकार की वजह से आपसी रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। खुद में सुधार करना होगा। अपनी चिंता को नजरअंदाज न करें। अगर किसी व्यक्ति के लिए नकारात्मक महसूस हो रहा है तो इस विचार पर ध्यान जरूर दें।

कन्या – PAGE OF WANDS

किसी काम की जानकारी प्राप्त करने के लिए खुद प्रयत्न करने होंगे। बदलावों के संबंध में सतर्क रहें। योजना को वास्तविक बनाने में मेहनत करनी होगी। अपने आसपास का वातावरण सकारात्मक बनाए रखें।

तुला – TWO OF CUPS

सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। लोगों के साथ बात करते समय सतर्क रहें। जिद के कारण बडा नुकसान हो सकता है। किसी काम को लेकर जीवन साथी और परिवार आपके खिलाफ हो सकते हैं, सोच-समझकर काम करें।

वृश्चिक – JUDGEMENT

काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बिगड़ सकता है। अपने विचारों पर गौर करें, महत्वपूर्ण कामों में सतर्क रहें। प्रभावशाली व्यक्ति सें मदद मिल सकती है। मदद का सही उपयोग करें। गलत लोगों के साथ संगत न करें। नए अवसर आपको मिलते रहेंगे

धनु – PAGE OF PENTACLES

पैसों से जुड़ी बातों में प्रगति मिलेगी। आपको केवल नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखना है। जीवन में आ रहे बदलाव को समझने की कोशिश करें। परिवार के लोगों से संबंधित चिंता होगी। नए व्यक्ति के साथ मुलाकात होने से जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं

मकर – KNIGHT OF PENTACLES

आपकी बातें परिवार के लोगों को समझने में वक्त लगेगा। उन पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनाएं। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएं। युवाओं को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा

कुंभ – SIX OF WANDS

परिवार के लोगों के बीच चल रहे विवाद शांत कराने की कोशिश करें। कुछ लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण न होने से समस्या बढ़ सकती है। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना होगा।

मीन – KING OF CUPS

आपकी संगत की वजह से नकारात्मकता रहेगी। लोगों के गलत व्यवहार की वजह मन अशांत हो सकता है। संयम बनाए रखें। जीवन में डिसिप्लिन रखें। नकारात्मक विचार दूर करें।


CATEGORIES
Share This