आज का राशिफल


मेष – FIVE OF SWORDS

दूसरों के लिए गुस्सा न रखें, पुरानी बातों में उलझे रहने से आप अपनी ऊर्जा बर्बाद करेंगे। अकेलेपन और नकारात्मक विचारों से बचें। आप सही लोगों से जुड़े रहेंगे, जरूरत होने पर इनका साथ मिलेगा। जिन लोगों को बुरे अनुभव मिले हैं, उन्हें इन अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा

वृषभ – EIGHT OF CUPS

पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ें। घर की व्यवस्थाओं में बदलाव करने के प्रयत्न करें। काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन चिंता से बचना होगा। गलतफहमियों से बचना होगा, वर्ना रिश्ते बिगड़ सकते हैं

मिथुन – THE MOON

अपने परिवार की तकलीफें दूर करने की कोशिश करनी होगी। अपने स्वभाव में बदलाव करने की आवश्यकता है। नकारात्मकता और अहंकार से बचना होगा। कुछ लोगों को जरूरत से अधिक महत्व देने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सोच-समझकर रिश्ते निभाएं।

कर्क – SIX OF SWORDS

दूसरों की नकारात्मक बातों की वजह से आपके विचार भी नकारात्मक बन सकते हैं। काबिलियत होने के बाद भी अवसरों का लाभ नहीं ले पाएंगे। अपना हौसला बनाए रखें। मुश्किल निर्णय ले पाएंगे। वक्त के अनुसार आपके स्वभाव में बदलाव हो सकता है।

सिंह – PAGE OF WANDS

अपना ज्ञान बढ़ाने की कोशिश करते रहें। आपके प्रयत्नों को सफलता मिलेगी। अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करें। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। नए काम के लिए खुद को प्रेरित बनाए रखें। आत्म विश्वास बना रहेगा।
कन्या – SEVEN OF SWORDS

दूसरों से अधिक अपनी बातों पर ध्यान देने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जो लोग आपका विरोध करते हैं या काम में बाधा डालते हैं, उनसे दूर रहें। निवेश सोच-समझकर करें। जब तक पूरी जानकारी नहीं मिलती है, तब तक बड़ा निवेश करने से बचें।

तुला – NINE OF PENTACLES

नकारात्मक विचारों की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। लोगों के नजरिए को समझने की कोशिश करें। परिवार के जो लोग आपसे उम्र में छोटे हैं, उन्हें मदद जरूर करें। बेचैनी दूर होगी। जो करीबी व्यक्ति आपको सुझाव देते हैं, उनकी बातों पर ध्यान जरूर दें

वृश्चिक – PAGE OF CUPS

दूसरों से अधिक अपने विचार पर ध्यान दें। परिवार के लोगों से मिल रही मदद आपके लिए लाभदायक है। अपने निर्णय आपको ही लेने होंगे। दूसरों पर निर्भर होने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

धनु – FOUR OF CUPS

जिद से बचना होगा। लोगों के लिए नाराजगी न रखें। अपने किसी निर्णय की वजह से आगे चलकर पछतावा पड़ सकता है। कोई निर्णय लेते समय सोच-विचार जरूर करें। दूसरों की आपके जीवन में दखलंदाजी न बढ़ने दें।

मकर – THE SUN

दूसरों के विरोध के बाद भी अपने निर्णय पर टिके रहना होगा। तभी सफलता मिलेगी। अहंकार न बढ़ने दें। परिवार के लोगों की वजह से जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। अगर सेहत में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो उन पर ध्यान दें
कुंभ – TEN OF SWORDS

आज कोई व्यक्ति आपके खिलाफ हो सकता है। गलत लोगों पर विश्वास न करें। अपनी संगत सुधारें। सही लोगों का चुनाव करना जरूरी है। युवाओं के जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मीन – FIVE OF WANDS

दूसरों की खामियां देखने से बेहतर होगा कि अपनी खामियां दूर करें। आत्म विश्वास कमजोर हो सकता है। गलत बातों के साथ समझौता न करें। सही तरीके से काम करेंगे तो बेहतर रहेगा।


CATEGORIES
Share This