आज का मानसून अपडेट:जयपुर में तेज बारिश, उदयपुर जिले में 2 इंच तक बरसात










जयपुर में कुछ इलाकों में रविवार सुबह अच्छी बारिश हुई। वहीं, बाकी जगह भी बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। जयपुर में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। फिर तेज धूप भी निकल रही है।
वहीं, राजस्थान के उदयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में कल अच्छी बारिश हुई। प्रतापगढ़, उदयपुर, भरतपुर में एक से लेकर 2 इंच तक बरसात हुई। जयपुर में भी देर शाम बादल छाए और कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून का ये प्रभाव 25 सितम्बर तक रहेगा। 26 सितम्बर से मानसून की बारिश का दौर थमने लगेगा और संभावना है। 26 सितम्बर से मानसून की विदाई पश्चिमी राजस्थान के जिलों से शुरू होने लग जाए।
मौसम केन्द्र जयपुर से जारी रिपोर्ट देखें तो बीते 24 घंटे के दौरान अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात उदयपुर के गोगुंदा इलाके में हुई, जहां 65MM तक पानी गिरा। उदयपुर के कानोड़ में भी 20MM, प्रतापगढ़ में 34, बूंदी के हिंडौली में 25, भरतपुर के कामां में 24 और अलवर के बहादुरपुर में 20MM बरसात दर्ज हुई।

