आज का मानसून अपडेट:कल से फिर बढ़ेगी बारिश










राजस्थान में इस मानसून सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो गया है। अगस्त में बारिश कम होने और अलनीनो के असर को देखकर ये अनुमान था कि सितंबर में भी सामान्य से कम बारिश होगी, लेकिन ये भविष्यवाणी फेल साबित हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सितंबर में अभी आगे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार से राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर मानसून फिर से एक्टिव होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में मानसून सीजन (एक जून से 30 सितंबर तक) औसत बारिश 436MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 486MM से ज्यादा बरसात हो गई है। सितंबर में 20 दिनों के अंदर 70MM बरसात हो गई, जो इस महीने की औसत बारिश से 6MM ज्यादा है। पिछले महीने अगस्त में बारिश बहुत कम हुई थी और एक बार तो सूखा पड़ने की आशंका लग रही थी। अगस्त महीने में केवल 31MM ही बारिश हुई थी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

