अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई


भरतपुर की अटल बंद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक आरोपी से 6 अवैध देसी कट्टे, 1 पौना, 1 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी एक हथियार तस्कर है, वह हथियारों की सप्लाई देने जा रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे हथियार तस्करी से जुड़े और आरोपियों का पता लगाया जा सके।


CATEGORIES
Share This