अनूपगढ़ पुलिस को मिली सफलता:6 माह पूर्व हुई चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार


अनूपगढ़ स्थानीय पुलिस ने चोरी के आरोप में दर्ज एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी उक्त आरोपी चोरी के आरोप में ही न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था। आरोपी अनूपगढ़ पुलिस थाना का हिस्ट्रीशीटर है,पूर्व में जग्गा टीवी सैंटर के मालिक के घर लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 4 मार्च को परिवादी बाबूलाल पुत्र हीराराम वाल्मिकी निवासी वार्ड नं. 6 प्रेमनगर ने मामला दर्ज करवाया था कि वह अपने परिवार सहित पीलीबंगा रिश्तेदारी में गया हुआ था। 3 मार्च को दिन में करीब 2.30 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने घर का ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखे संदूक में से सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाबूलाल के घर से दो जोड़ी पायल, एक चांदी का कमरबंद,सोने का मंगल सूत्र,सोने की अंगूठी,सोने की बाली, 2 सोने की नथ, सोने के मांग टीके,चांदी की बीटी, 5 नग बिछी, एक बाजूबंद,2 सोने कोके चुराकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर सक्रिय किए


CATEGORIES
Share This