शिवालयों में भोलेनाथ का अद्भुत श्रृंगार:रात 2 बजे तक लगती हैं कतार


जोधपुर में श्रावण महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का दौर जारी है। इस बार सावन महीने में ही अधिक मास भी आया था। इसीलिए शिवालयों में आयोजन अनूठे तरीके से किए गए।

अधिक मास समाप्त होने पर सावन के सोमवार को शहर के प्राचीन शिवालयों में आकर्षक श्रृंगार हुए। कई मंदिरों में शिव ब्यावले का आयोजन हुआ तो कई स्थान पर देर रात तक भक्ति संध्या होती रही। सावन का अंतिम सोमवार 27 अगस्त को है, इसे लेकर कई मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।


CATEGORIES
Share This