स्कूल बस पलटने से 3 बच्चे घायल:










जोधपुर के पास राजीव गांधी थाना क्षेत्र के सालोड़ी गांव में मंगलवार सुबर स्कूल की मिनी बस पलट गई। हादसे में 3 बच्चे चोटिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के ही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीण और पेरेंट्स भी पहुंचने लगे
बताया जा रहा है कि एक मोड़ के पास अचानक स्कूल बस अन बैलेंस हो गई और पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। बस में 15 स्कूली बच्चे भी सवार थे।
राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि केरू में बीएल मेमोरियल एकेडमी की स्कूल बस बच्चों को लाती-ले जाती है। सुबह 8:00 बजे के करीब यह बस सालोडी में बच्चों को लेने के लिए आ रही थी इसी दौरान एक प्याऊ के पास मोड़ के निकट बस बेकाबू होकर पलट गई।
अचानक हुई इस घटना में तीन बच्चे चोटिल हो गए। जिन्हें केरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। सभी की हालत ठीक है।

