जयपुर के स्कूल में 4 साल की छात्रा से रेप:










जयपुर के एक प्राइवेट स्कूल में 4 साल की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। नहलाते समय दर्द से जोर-जोर से रोने लगी। मां के पूछने पर रोते हुए बोली- स्कूल में एक बड़े भईया ने गंदी हरकत कर मारा। शिकायत को स्कूल प्रशासन के गंभीरता से नहीं लेने पर प्रताप नगर थाने में पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एडि.डीसीपी (वुमन सेल) नारायण लाल शर्मा कर रहे है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

