घर में घुसकर जानलेवा हमले के आरोपी को दबोचा










सीकर जिले की दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे आरोपी को छत्तीसगढ़ से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर में घुसकर परिवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था।
दातारामगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर 2021 को शिकायतकर्ता रिछकरण (60) निवासी पचार, दांतारामगढ़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था वह शाम सात बजे अपने भाई के घर था। इस दौरान 5-6 गाड़ियों से एक दर्जन से अधिक लोग आए और शिकायतकर्ता व उसके भाई से मारपीट शुरू कर दी और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। हमले में शिकायतकर्ता व उसके भाई को सिर में गंभीर चोट लगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

