पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:महिला ने पति समेत कई लोगों पर लगाए हत्या के आरोप










सागवाड़ा थाना क्षेत्र के नोगामा लोहारिया फला गांव में एक युवक का शव घर से कुछ दूर एक पेड़ पर लटका मिला। घटना को लेकर महिला ने अपने पति समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, घटना से पहले उसके साथ मारपीट करने की भी बात कही है। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

