गहलोत बोले- मैंने गांधी का ज्यादा अध्ययन नहीं किया










सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि मैंने गांधी का बहुत बड़ा अध्ययन नहीं किया है। मैंने तो केवल गांधी की जीवनी पढ़ी होगी। केंद्र में गांधी मार्ग की किताबें आती थीं। गांधी जी का साहित्य छपता रहता था। हमारे जोधपुर गांधी केंद्र के संचालक नेमीचंद भाउ के वहां बैठकर कुछ पढ़ लेते थे। तब भी मेरे दिल में गांधी को लेकर वह भाव है। जो गांधी का अध्ययन कर चुका है, वह देश दुनिया में क्या व्यक्तित्व रखता होगा? गहलोत जयपुर में शांति और अहिंसा विभाग के गांधी दर्शन ट्रेनी सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे
CATEGORIES Bikaner Superfast News

