राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन हुए लापता!:स्टूडेंट्स ने भजन गाकर किया प्रदर्शन










राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के ऐलान से पहले ही सियासी खींचतान का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने कुलपति प्रो राजीव जैन के लापता होने के पोस्टर लगा दिए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी कैंपस में कुलपति राजीव जैन को ढूंढने की कोशिश की। जब कुलपति नहीं मिले तो स्टूडेंट्स ने कुलपति सचिवालय के बाहर पहुंच गांधीवादी तरीके से गुलाब का फूल हाथ में लेकर भजन गाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

