आज का राशिफल


मेष – SIX OF SWORDS

जीवन के बदलावों को समझने की कोशिश करें। स्वभाव में भी जरूरी बदलाव करना पड़ सकते हैं। दूसरों के विचार आपसे अलग रहेंगे, आपको सकारात्मक रहना होगा। विवादों से बचें। लोगों के साथ अपना व्यवहार सुधारें।

वृषभ – PAGE OF CUPS

अपनी समस्याओं के हल मिल सकते हैं। इस कारण राहत मिलेगी। वर्तमान स्थिति ध्यान में रखते हुए भविष्य से जुड़ी योजना बनाएं। क्रोध से बचना होगा

मिथुन – NINE OF CUPS

काम करते समय फलों का गहराई से विचार करने की जरूरत है। अपने निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से जो नकारात्मकता बनी हुई है, उस पर ध्यान देते रहें। भावनात्मक रूप से जो बातें आपको कमजोर बना रही है, उनमें बदलाव करने की जरूरत है।

कर्क – THE HIGH PRIESTESS

स्वभाव की नकारात्मक बातों पर ध्यान दें और उनमें बदलाव करने की कोशिश करें। नकारात्मकता की वजह से दूसरों के साथ गलत व्यवहार न करें, इस बात का ध्यान रखें। जिस लक्ष्य को आप हासिल करना चाहते हैं, उसे प्राप्त करने के लिए बदलाव करने की जरूरत है। ये बदलाव आपको धीरे-धीरे समझ आएंगे।

सिंह – THE SUN

बड़ी समस्या दूर होने से आनंद और उत्साह बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करें और महत्वपूर्ण चर्चा सोच-समझकर करें। लोग आपके पक्ष को आसानी से समझ नहीं पाएंगे। जो बातें तकलीफ देती हैं, उन बातों दूर रहें।

कन्या – THE HERMIT

अकेले किए गए काम सफल हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों की वजह से आप दूसरों को गलत समझ रहें हैं। जो व्यक्ति आपको सुझाव दे रहा है, उसकी भावनाओं को समझें। किसी से मदद लेते समय सोच-समझकर आगे बढ़ें। समझदारी से काम करेंगे तो बड़ी समस्या हल हो सकती है।

तुला – TEN OF CUPS

घर-परिवार के लोगों की वजह से जीवन में आनंद बना रहेगा। काम से अधिक मौज-मस्ती पर ध्यान दिया जाएगा। अचानक बने प्लान की वजह से प्रसन्नता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ चर्चा करके का करेंगे तो लाभ हो सकता है।

वृश्चिक – PAGE OF WANDS

अपनी परिस्थिति में बदलाव करने के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। नई बातें सीखने का उत्साह बना रहेगा। आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इस वजह से कमियों में सुधार कर पाएंगे। पुरानी बातों को छोड़ते हुए महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें।

धनु – TEN OF WANDS

भविष्य की चिंता छोड़कर नए अवसरों पर ध्यान दें। योजना के अनुसार बातें हो रही हैं, लेकिन असफलता का डर भी बना रहेगा। जिससे आपकी कार्यक्षमता कम हो सकती है। अपना काम बेहतर करने का रास्ता मिलेगा।

मकर – QUEEN OF PENTACLES

काम की गति बढ़ाने की कोशिश करें। सोच-विचार में वक्त बर्बाद हो सकता है। इस बात का ध्यान जरूर रखें। बेकार के खर्च टालने की कोशिश करें। किस काम से पैसा कमाया जा सकता है, इस बात पर सोच-विचार करें। निवेश से लाभ हो सकता है।

कुंभ – THE HANGEDMAN

हालात को देखने का नजरिया बदलेगा। अभी तक जिन बातों को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, वह सामने आएंगी। किसी समस्या को जड़ से मिटाना संभव हो सकता है। आपके स्वभाव का कोई व्यक्ति गलत फायदा उठा सकता है।

मीन – TEN OF PENTACLES

परिवार के किसी व्यक्ति की वजह से परिवार के लोगों के बीच विवाद होने की संभावना है। पुरानी बातों का जिक्र न करते हुए केवल वर्तमान से जुड़ी हुई बातों पर ध्यान दें। समस्याएं सुलझाने की कोशिश करनी होगी। क्रोध की वजह से किसी को हानि न हो, इस बात का खास ध्यान रखें।


CATEGORIES
Share This