जयपुर में युवक की गला दबाकर हत्या










जयपुर में एक युवक की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बिंदायका थाना इलाके की है। मृतक कमल कुलदीप (23) अपने घर से पुराने घर पर नहाने के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने फोन किया। फोन नहीं उठाने पर परिवार कमल को देखने घर पहुंचा। कमल नग्न अवस्था में जंजीर से लिपटा हुआ मृत मिला। परिवार उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

