आज का राशिफल


मेष – THREE OF SWORDS

पुरानी समस्याओं को सुलझाते समय सतर्क रहना होगा। तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। परिवार के लोगों के साथ बात करते समय नए विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। आप से जुड़े हुए लोगों के विचारों पर ध्यान देते रहें, लेकिन अपने विचारों को नजरअंदाज न करें।

वृषभ – THE DEVIL

जब तक कोई काम समझ नहीं आता है, तब तक कोई योजना न बनाएं। मित्रों से नाराजगी न रखें। दोनों को मिलकर गलतफहमियां दूर करनी होंगी। वर्ना आगे चलकर पछतावा हो सकता है। बेचैनी दूर करने पर ध्यान दें।
मिथुन – FOUR OF PENTACLES

पैसों से संबंधित चिंता रह सकती है। इस कारण नए निर्णय को अमल में लाना आपके लिए कठिन रहेगा। सतर्कता नहीं रखेंगे तो काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक विचारों में बदलाव करें।

कर्क – THE MOON

भावनात्मक रूप से जो बातें आपको कमजोर बनाती हैं, उनमें बदलाव करें। पुरानी गलतियों का एहसास होने से काम को बदलना संभव हो सकता है। जो बातें भविष्य के लिए नुकसानदायक हैं, वह समझ आएंगी, इस कारण लक्ष्य के लिए डेडिकेशन बढ़ेगा और तय किए गए लक्ष्य हासिल करने का उत्साह बना रहेगा।

सिंह – FIVE OF PENTACLES

आर्थिक पक्ष में बदलाव करने के लिए प्रयत्न जारी रखने होंगे। लोगों से मिल रही मदद स्वीकार करें। अपनी क्षमता के अनुसार पुराने कर्ज को दूर करने के लिए प्रयत्न करें। जब तक फोकस और डिसिप्लिन नहीं बढ़ेगा, तब तक काम को समझना मुश्किल रहेगा। अपनी संगत को सही तरीके से परखकर जीवन में बदलाव करें।
कन्या – FOUR OF CUPS

अपनी इच्छाओं को सीमित रखें। वर्तमान से जुड़ी बातों पर ध्यान दें। बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए सही मार्ग का चुनाव करें। फिलहाल आप सही तरीके से काम कर पाएंगे। परिणामों की चिंता छोड़कर अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएं।

तुला – QUEEN OF PENTACLES

पैसों से जुड़ी गलतियां बार-बार न करें। इन्हें सुधारें। करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधारने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। जब तक नकारात्मकता दूर नहीं होती है, तब तक पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाएंगे।

वृश्चिक – ACE OF SWORDS

नया अवसर जल्द ही मिल सकता है। अचानक आने वाले बदलाव के लिए खुद को तैयार रखें। वर्तमान में भले ही ज्यादा खर्च हो रहा है, लेकिन ये सही काम में खर्च होगा। इसलिए चिंता न करें। महत्वपूर्ण बातों में सुधार करने की कोशिश करें। दस्तावेजों से जुड़ी बातों पर बारीकी से ध्यान दें।

धनु – SIX OF WANDS

भविष्य की चिंता न करते हुए वर्तमान पर ध्यान दें। परिवार के लोगों से मिल रहे साथ की वजह से बेचैनी दूर होगी, लेकिन लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। पैसों से संबंधित कामों के लिए किसी भी व्यक्ति पर निर्भर न रहें।

मकर – EIGHT OF PENTACLES

प्रयत्नों के जरिए वर्तमान में बदलाव करना आपके लिए संभव होगा, जिन कामों पर ध्यान देना है, उनके लिए सतर्क रहें। दिन की शुरुआत में खुद को थोड़ा वक्त दें। सटीक योजना बनाने की कोशिश करें। आज किए गए काम की वजह से बदलाव होंगे।
कुंभ – THE EMPEROR

अगले कुछ दिनों में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। काम करते समय सतर्कता बनाए रखें। किसी व्यक्ति की वजह से नुकसान होने की संभावना है। जो लोग काम से जुड़े हुए हैं, केवल उनके साथ ही चर्चा करें। कुछ लोगों की संगत में आप खुद का नुकसान कर रहे हैं, इस बात का एहसास होगा।

मीन – KNIGHT OF WANDS

दूसरों की परख सही तरीके से करें, गलती होने की संभावना बन रही है। तकलीफ देने काम हो सकते हैं। अपने अनुभवों को ध्यान में रखकर जीवन में सही बदलाव करने की कोशिश करते रहें।


CATEGORIES
Share This