शॉप में घुसकर ज्वेलर को गोली मारी


भरतपुर में आज दोपहर 2.30 बजे 4 बदमाश अटलबंद थाना इलाके की एक ज्वेलरी शॉप में घुस गए। देसी कट्‌टा दिखाकर ज्वेलर से लॉकर की चाबी मांगी। नहीं देने पर जांघ में दो गोली मारी और वहां से भाग निकले। इस दौरान चार में से एक बदमाश को आस-पास के व्यापारियों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। घायल ज्वेलर अजय कुमार सराफ (50) को पुलिस ने आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया।


CATEGORIES
Share This