आज का मानसून अपडेट:राजस्थान में बारिश पर ब्रेक;


राजस्थान में हाे रही अच्छी बरसात का दौर आज से शाम से थम जाएगा। अगले एक सप्ताह तक अब राज्य में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मानसून की अच्छी बारिश का कोई बड़ा वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना नहीं दिख रही है। अब सितंबर में ही बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं नमी होने के कारण और लोकल लेवल पर बादल बनने से हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ लाइन अब वापस खिसककर उत्तर दिशा में हिमालय की पहाड़ियों पर चली गई है। इसके साथ ही राजस्थान पश्चिमी हवाओं का असर वापस बढ़ गया है।

इस कारण अब राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम सूखा रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा। यहां आज से धूप निकलेगी और स्थानीय स्तर पर सुबह-शाम हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं।


CATEGORIES
Share This