जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का महापड़ाव आज


पदनाम परिवर्तन,वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज राजधानी जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का महापड़ाव होने जा रहा है। जिसमें सीकर जिले से करीब 1 हजार नर्सिंगकर्मी शामिल होंगे। आज सुबह सभी जयपुर के लिए रवाना हुए हैं।

संयोजक सुखबीर गोरा ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंगकर्मी पिछले 6 महीने से आंदोलनरत है। यदि बात करें सीकर की तो यहां 18 जुलाई से नर्सिंगकर्मियों का अस्पताल में धरना जारी था। इसके बाद 16 अगस्त से नर्सिंगकर्मियों ने प्रतिदिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू किया। लेकिन सरकार हमारी कोई भी सुध नहीं ले रही है। इसके विरोध में आज राजधानी जयपुर में महापड़ाव किया जा रहा है।


CATEGORIES
Share This