SBI बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी


SBI बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने बैंक में अधिकारियों के साथ जानकारी होने का झांसा देकर रुपए हड़पे और अब रुपए लौटाने से मना कर दिया। मामला सीकर के रानोली का है।

अधिकारियों से जान-पहचान का दिया झांसा
सीकर एसपी को दी शिकायत में गिगालाल निवासी त्रिलोकपुरा,रानोली ने बताया कि उनका बेटा प्रमोद कुमार ग्रेजुएट है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। एक दिन उसका जानकर त्रिलोकपुरा का ही रहने वाला नत्थू सिंह एक अन्य व्यक्ति महावीर प्रसाद के साथ उनके घर पर आया। उसने कहा कि महावीर प्रसाद जयपुर सचिवालय में नौकरी करता है।

सभी विभागों के अधिकारियों के साथ अच्छी जान-पहचान है। बेटे को एसबीआई बैंक में सीनियर असिस्टेंट के पद पर नौकरी लगवा देगा। बदले में 9 लाख रुपए मांगे। वह झांसे में आ गया और बेटे के डॉक्यूमेंट दे दिए। 4 महीने के अंदर जॉइनिंग लेटर देने का झांसा दिया। बेटे से नौकरी लगवाने के लिए फार्म भरवा लिया और उसके डॉक्यूमेंट सहित 4.50 लाख रुपए कैश ले लिए।


CATEGORIES
Share This