ABVP के प्रतिनिधि बोले- सरकार को हार का डर:










यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर विरोध करते ABVP कार्यकर्ता।
छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने के सरकार के निर्णय के विरोध में बुधवार को अलवर के राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में ABVP की ओर से प्रदर्शन किया गया।
छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों के कारण स्टूडेंट्स के बहुत से काम आसान हो जाते हैं। अब चुनाव नहीं होंगे तो कोई हेल्प डेस्क लगाने वाला भी नहीं मिलेगा।
एबीवीपी के प्रतिनिधि रोहित चौधरी ने कहा कि छात्र नेता चुनाव की तैयारी कर चुके थे। यह राजनीति की पहली सीढ़ी है। छात्र संघ चुनाव नहीं होने से मायूसी है। चुनाव नहीं होने से कॉलेज आने वाले को वोट नहीं कर सकेंगे। उनको वोटिंग करने के बारे में पता भी नहीं चलेगा।
महिला प्रतिनिधि ने कहा कि कॉलेज में पहली बार आने वाले छात्रों को हैल्प डेस्क से मदद मिलती है। हेल्प डेस्क छात्र प्रतिनिधि लगाते हैं। उनको चुनाव लड़ने का उत्साह रहता है। लेकिन अब चुनाव नहीं होंगे तो हेल्प डेस्क भी नजर नहीं आएगी।
हमें लगातार है कि सरकार को चुनाव हारने का डर था। इस कारण छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने का निर्णय किया है। यह गलत है। हर तरफ इसका विरोध है।

