70 हजार रुपए की रंगदारी के लिए फायरिंग


भिवाड़ी की इस्माइल कॉलोनी में गुरुवार रात को गज्जू गैंग के बदमाशों ने 70 हजार रुपए की रंगदारी लिए फायरिंग कर दी। करीब पांच राउंड फायरिंग के बाद बदमाश घर के बाहर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ करके फरार हो गए। ​​​​​​

पीड़ित इस्माइल खान ने बताया कि तीन-चार दिन पहले एक फोन पर व्हाट्स ऐप मैसेज से धमकी मिली थी। वह अपने आप को भिवाड़ी का गज्जू बदमाश बता रहा था और उसने हर महीने 70 हजार रुपए रंगदारी देने की मांग की थी। साथ ही धमकाते हुए कहा था अगर रंगदारी नहीं दी तो तुम्हारे हाथ पैर तोड़ देंगे। तुम ठेकेदारी का काम करते हो इधर-उधर जाते हो कहीं तो पकड़ में आओगे। साथ ही तुम्हारा लड़का भी जिम में जाता है, उसके भी हाथ पैर तोड़ देंगे।


CATEGORIES
Share This