200 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यताः


बीकानेर | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की ओर से पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार को भाजपा देहात के बीछवाल मंडल में जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष भाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दुबारा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

इस दौरान 200 लोगों ने अपने मोबाइल से मिस्ड कॉल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के जिला संयोजक सवाई सिंह तंवर ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान निरंतर चलता रहेगा। पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से कांग्रेस सरकार हताश है। हर वर्ग के लोग भाजपा की सदस्यता लेने में रुचि दिखा रहे हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष तोलाराम कुकणा ने कहा कि कैंप के साथ-साथ नगर के वार्डों में भी लोगों को अपने मोबाइल फोन से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह राजपुरोहित, देवी सिंह शेखावत व मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।


CATEGORIES
Share This