20 बकरियों का वजन ज्यादा बताकर ठगी:


कोटा निवासी एक व्यक्ति ने अजमेर स्थित गोट फार्म से 20 बकरियां खरीदीं और उनके वजन के हिसाब से 2.53 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। कोटा पहुंचकर जब खरीदार ने बकरियों का वजन किया तो उसमें 305 किलो वजन कम निकला। पीड़ित ने फर्म विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 76 हजार रुपए ज्यादा वसूलने की बात कही है। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This