2 सितंबर को सीकर में दरबार लगाएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री










सितंबर को सीकर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम दिव्य दरबार लगाएंगे। आयोजकों की ओर से स्वागत व कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राणी महल में बैठक रखी गई। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने बताया कि दिव्य दरबार लगाने से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीकर की सड़कों पर रोड शो करेंगे। शास्त्री सुबह 9 बजे चार्टर्ड प्लेन से सीकर के नजदीक तारपुरा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। शास्त्री का जगह-जगह शहरवासियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति बनाकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

