2 युवकों से रास्ता रोककर मारपीट:लोहे के पाइप से किया हमला










सीकर के नेछवा में बदमाश ने पहले तो व्हाट्सएप पर एक युवक को धमकी दी। बाद में युवक और उसके साथी से मारपीट की। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। अब पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।नेछवा इलाके के रूल्याणी गांव निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि 23 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे वह नेछवा से दूध लेकर अपनी गाड़ी से गांव जा रहा था। उसे करण सिंह निवासी ढहर का बास को पैसे देने थे इसीलिए वह करणी होटल के सामने फार्म हाउस पर रुक गया। वह और करणी सिंह दोनों फार्म हाउस के गेट के बाहर गाड़ी लगा कर बैठे थे तभी वहां शिवराज सिंह, भगवान सिंह आए और कहा कि रणजीत आ रहा है आप यहां से चले जाओ नहीं तो झगड़ा हो जाएगा
CATEGORIES Bikaner Superfast News

