हनी ट्रैप मामले में पुलिस को एक और की तलाश










उदयपुर में 26 अगस्त को एक व्यापारी मोहनलाल नागदा के एक महिला व उसके पति से तंग आकर अपनी जान देने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिले। तब प्रारंभिक दृष्या में पुलिस ने मामला हनी ट्रैप का माना है।
इस मामले में गिरफ्तार यू ट्यूब सिंगर सविना निवासी तारा मीणा व उसके पति गेबीलाल से पुलिस रिमांड में की गई पूछताछ में कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला लेकिन यह जरूर सामने आ रहा है कि इस मामले में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल हो सकता है।
पुलिस इसी को लेकर अनुसंधान में जुटी है। इधर पुलिस ने सोमवार को पति-पत्नी को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस रिमांड मांगा जिस पर कोर्ट ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया। अब पुलिस इस मामले में और पूछताछ करेगी
CATEGORIES Bikaner Superfast News

