हथियार लेकर घर में घुसे बदमाश, महिला चिल्लाई तो भागे:










पुलिस कमिश्नरेट के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में मंगलवार रात एक मकान में बदमाश घुस आए । बदमाशों ने हथियार दिखाकर मकान में रहने वाले लोगों को डराया और अलमारी की चाबी मांगी। हालांकि मकान में रहने वाली एक महिला ने बदमाशों से डरने के बजाय उनका विरोध किया और चिल्लाने लगी।
घर के अंदर घुसे बदमाश अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रताप नगर एसीपी अशोक आंजना भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वहीं बदमाशों की तलाश में टीम में भी गठित की गई है। मकान से फरार होते बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

