हथियारों के साथ 7 गिरफ्तार


सीकर की जीणमाता थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पहाड़ी इलाके में दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 5 पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किया है। आज सीकर एसपी परिस देशमुख ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

दरअसल सीकर की जीणमाता थाना पुलिस को सूचना मिली कि रैवासा और नीमेडा गांव के पास पहाड़ी इलाके से सटे जंगल में अशोक सांसी और उसकी गैंग के करीब आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश बैठे हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जंगलों में दबिश देकर सर्च करना शुरू किया। तो वहां पहाड़ी के पास एक गड्ढे में गड्डे में अशोक सहित कुल 7 बदमाश बैठे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। जब पुलिस ने इन आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से पांच पिस्टल 25 जिंदा कारतूस और एक प्लास्टिक की थैली में मिर्ची पाउडर,लोहे की पाइप मिली। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।


CATEGORIES
Share This