हज यात्रा पर गए परिवार के घर चोरी










हज यात्रा पर गए परिवार के पीछे से सूने मकान के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर व हजारों रुपए का कैश चोरी कर ले गए। घटना सीकर जिले के कोतवाली फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में गुलाम जिलानी (70) फतेहपुर ने बताया कि वार्ड न. 37 में उसके छोटे भाई गुलाम मुस्लिम का मकान है। छोटा भाई गुलाम मुस्लिम अपने परिवार के साथ हज पर गया हुआ है। उसके मकान की देखरेख गुलाम जिलानी व उसके परिवार वाले करते हैं। गुलाम जिलानी अपने रिश्तेदारों के यहां शादी होने के कारण परिवार के साथ शादी में चला गया था। इस दौरान पीछे से चोरों ने उसके भाई के सूने मकान को निशाना बनाया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

