स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गूंजे भारत माता के जयकारे










चौमूं के रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर एसडीएम राजेश जाखड़ ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों और स्काउट गाइड ने तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। इस दौरान सारे जहां से अच्छा भारत माता के जयकारे गूंजे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर बच्चों को पुरस्कार से नवाजा गया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

