स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में हर कही लहरा रहा तिरंगा










हर तरफ तिरंगा और जन गण मन का गान। जोष से भरे स्कूली बच्चे और पचरंगी साफे में सजे-धजे बडे। हर कोई जोष के साथ आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। बीकानेर के सैकडों स्कूल हो या फिर सरकारी आफिस हर कहीं तिरंगा लहरा रहा है।
बीकानेर के डाॅ करणी सिंह स्टेडियम में जहां सबसे बडा सार्वजनिक कार्यक्रम हो रहा है, वहीं हर गली मोहल्ले और स्कूल में देशभक्ति से करकर्णगाने जोष भर रहे हैं। षिक्षा मंत्री डाॅ बीडी कल्ला ने ध्वजारोहण किया। करणी सिंह स्टेडियम में पुलिस के जवानों ने कदमताल करते हुए अपने जोश को दिखाया वहीं स्कूली बच्चों ने यहां अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर हर किसी का मन मोह लिया। पुलिस के कई जवानों ने बाइक पर अपने षोर्य का प्रदर्षन भी किया। एक बाइक पर तीन से चार जवानों ने खडे होकर करतब दिखाये। वहीं रोहिताष्व बिस्सा के नेतृत्व में पैरासेलिंग का अनूठा प्रदर्षन भी हुआ। मार्च पास्ट में राजस्थान पुलिस, बाॅर्डर होमगार्ड, महिला पुलिस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राजस्थान बटालियन, महारानी सुदर्षन काॅलेज, स्काउट, गाइड, बीबीएस और सोफिया स्कूल की तेरह टुकडियों ने हिस्सा लिया।

