स्कूली बच्चों को ले जा रही बाल वाहिनी पलटी










जोधपुर के निकट राजीव गांधी थाना क्षेत्र के सालोड़ी गांव में स्कूल की मिनी बस पलटने का मामला सामने आया है। इसमें 3 बच्चे चोटिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के ही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीण और पेरेंट्स भी पहुंचने लगे।
बताया जा रहा है कि एक मोड़ के पास अचानक स्कूल बस अन बैलेंस हो गई और पलटी खा गई। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया बस में उस समय स्कूली बच्चे भी सवार थे।
राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि केरू में बी एल मेमोरियल एकेडमी की स्कूल बस बच्चों को लाने ले जाने का काम करती है। आज सुबह 8:00 बजे के करीब यह बस सालोडी में बच्चों को लेने के लिए आ रही थी इसी दौरान एक प्याऊ के पास मोड़ के निकट बस अनबैलेंस होकर पलटी खा गई। बस में 15 बच्चे सवार थे
CATEGORIES Bikaner Superfast News

