सीमेंट ब्लॉक से सिर फोड़कर प्रेमी की हत्या:लाश को कमरे में छोड़कर भागी प्रेमिका


जयपुर में एक गर्लफ्रेंड के अपने प्रेमी की हत्या करने का मामला सामने आया है। सीमेंट के ब्लॉक से सिर फोड़कर प्रेमी की हत्या की गई। फिर लाश को कमरे में छोड़कर गर्लफ्रेंड अपनी बेटी के साथ फरार हो गई। मानसरोवर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This