सिंचाई के लिए नहर का पानी देने की मांग, ग्रामीणों का धरना जारी


साहवा नहर वितरिका के अधीन आने वाले गांव साहवा, भाड़ग, धीरवास व मेघसर के किसानों ने लगातार दूसरे दिन सिंचाई के लिए नहर का पानी देने की मांग को लेकर धरना दिया। मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य निर्मल प्रजापत की अध्यक्षता में धरना दिया गया।


CATEGORIES
Share This