शिविर में बीपी और शूगर की 200 जांच की


मोहल्ला दामामियां शीतला गेट में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में मोहल्ले के तमाम बुजुर्ग महिला आैर पुरुषों की निशुल्क जांच की गई। शिविर में डिस्पेंसर-2 के स्टॉफ के सहयोग में बीपी आैर शुगर के मरीजों को और वहां की युवा महिलाओं और पुरुषों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मौजूद डॉ. पूजा अग्रवाल एवं एएनएम सुमित्रा रावत और राजश्री, तन्मय पुरोहित ने किया है। शिविर में बीपी आैर शुगर की 200 और डेंगू और मलेरिया की 100 से अधिक जांचें की गईं।


CATEGORIES
Share This