वोटर्स को दानव कहने वालो को माफी मांगनी होगी:


कांग्रेस के नेताओं की नजर में वह लोग जो उन्हें वोट नहीं देते वह सभी दानव है। कांग्रेस के एक नेता पवन खेड़ा ने तो यह तक कह दिया कि भाजपा को वोट देने वाले राक्षस है। यह कांग्रेस की कुंठित विचारधारा को दर्शाता है। यह बात भाजपा के जिला संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

देवनानी ने कहा कि मतदाताओं को लेकर इस तरह के बयान देने वाले लोगों को माफी मांगनी होगी। कांग्रेस के नेता इस तरह के बयान हार के डर से दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि माफी नहीं मांगी जाती है तो चुनाव में इसका अंजाम भुगतना होगा।

छात्रसंघ चुनाव को निरस्त करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिख रही है। इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में यह चुनाव निरस्त किए हैं।


CATEGORIES
Share This