लात-घूसों से पीटा, उठा-उठा कर पटका, मौत:


शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सफाई कर्मी की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले उसका किसी से झगड़ा हुआ था। झगड़े में सफाईकर्मी के अंदरुनी चोट लगी। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। दौलत कचौलिया (37) इंदिरागांधी नगर, डीसीएम इलाके में रहता था। प्राइवेट ऑफिस में साफ सफाई का काम करता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है


CATEGORIES
Share This