लंदन में आजादी के पर्व की धूम:भारतीय कम्युनिटी के लोगो ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति


आजादी के पर्व की गूंज सात समंदर पार लंदन उई में भी खूब सुनाई दी। लंदन के उपनगर इल्फोर्ड में भारतीय ग्लोबल विलेज सोसाइटी से जुड़े भारतीय समुदाय के लोगो ने आजादी का पर्व मनाया।

इस मौके पर बच्चो, बड़ो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ए वतन तेरे लिए पर सामूहिक गीत की प्रस्तुति ने राष्ट्रभक्ति का समां बांध दिया। साथ ही महिलाओं ने जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा जैसे गीत भी प्रस्तुत किए।

इस मौके पर कपल प्रतियोगिता भी हुई। सभी ने मिलकर राष्ट्र गान गाया। साथ ही सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई।


CATEGORIES
Share This