रोडवेज कंडक्टर-ड्राइवर ने सवारी से मारपीट की:


सीकर के रामगढ़ सेठान इलाके में रोडवेज बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने सवारी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसे बीच रास्ते ही उतार दिया। अब पीड़ित ने रामगढ़ सेठान थाने में मामला दर्ज करवाया है। चूरू जिले के सुजानगढ़ निवासी नानूराम ने रामगढ़ सेठान थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि 24 अगस्त को करीब 12 बजे वह चूरू से सीकर आने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था।


CATEGORIES
Share This