राहगीरों को लूटने वाले 6 बाल अपचारी डिटेन:










शाम ढलते ही सड़कों पर गुजरने वालों को एकाएक रोकना और फिर उनके साथ मारपीट करना और उनके पास जो भी है उसे लूट कर ले जाने की घटनाओं को अंजाम देने वाली एक गैंग को उदयपुर पुलिस ने पकड़ा है। इन मामलों में पुलिस ने 6 बाल अपचारी डिटेन किए हैं जो इस तरह की वारदात करते थे।
पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उन्होंने एक दुल्हे के दोनों मोबाइल और नकदी से लेकर एक चाय वाले को रोककर उसके पैसे भी ले भागे। उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि 14 अगस्त को हुई एक घटना के बाद खेरवाड़ा व पहाड़ा पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई जिसने मामले में अनुसंधान शुरू किया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

