राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग जनसुनवाई:


राजसमंद के भीम ब्लाक मुख्यालय पर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग द्वारा जन सुनवाई का आयोजन किया गया जहाँ पर बच्चों से जुड़ी 659 व्यक्तिगत शिकायतें प्राप्त हुई।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बाल अधिकारों से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से राजसमंद जिले के भीम ब्लॉक में संयुक्त बैंच/जनसुनवाई कैंप का आयोजन किया गया जहां राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती रूपाली बनर्जी सिंह, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग राजस्थान के सदस्य राजीव मेघवाल सहित संबधित विभाग के अधिकारी एवं बच्चों व अभिभावकों ने भाग लिया।


CATEGORIES
Share This